किसान मौसम ही कुछ ऐसा हैं जनाब हवा तो ठंडी चल रही हैं पर किसानो को पसीना छूट रहा हैं
Mohammed
Guys, does anyone know the answer?
get किसान मौसम ही कुछ ऐसा हैं जनाब हवा तो ठंडी चल रही हैं पर किसानो को पसीना छूट रहा हैं from screen.
प्रदेश के 20 शहरों में बरसात और तेज हवा का अलर्ट, 3 दिन अभी ऐसा ही रहेगा मौसम
लखनऊ, कानपुर, आगरा और अयोध्या में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, झांसी और प्रयागराज में काले बादल झाए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 शहरों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। कानपुर में गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अयोध्या में रूक-रूककर बारिश जारी है। | Uttar Pradesh Weather News Highlights - लखनऊ, कानपुर, आगरा और अयोध्या में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, झांसी और प्रयागराज में काले बादल झाए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 शहरों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ-कानपुर, अयोध्या और आगरा में बारिश:प्रदेश के 20 शहरों में बरसात और तेज हवा का अलर्ट, 3 दिन अभी ऐसा ही रहेगा मौसम
लखनऊ2 दिन पहले वीडियो
यह फोटो लखनऊ हाईकोर्ट के पास की है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं।
लखनऊ, कानपुर, आगरा और अयोध्या में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, झांसी और प्रयागराज में काले बादल झाए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 शहरों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। कानपुर में गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अयोध्या में रूक-रूककर बारिश जारी है।
इससे पहले, गुरुवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी-हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे हैं। वहीं, 16°C के साथ अयोध्या और बिजनौर सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किए गए। गुरुवार शाम को भी प्रदेश में मौसम ने करवट ली थी। कानपुर समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई। इसके अलावा, कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। उन्नाव में गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहां फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
यह फोटो लखनऊ हाईकोर्ट के पास की है। जहां 7 बजे सुबह बारिश हुई। करीब 30-40 मिनट तब बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई।
इन 20 शहरों में बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 20 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें प्रयागराज, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मुरादाबाद, बरेली, हमीरपुर और झांसी हैं।
यह फोटो कानपुर का है। सुबह 4 बजे से यहां हल्की बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। शहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
3-4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसमलखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से तापमान से गिरावट भी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों यानी 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है।
बदले मौसम में किसानों के लिए एडवाइजरी जारीमौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सिंचाई न करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। बुवाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव भी न करें। आंधी-बारिश से फसल गिरने की आशंका है। बारिश ज्यादा हुई तो सरसों की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है।
यह फोटो सरयू नदी की है। जहां मौसम सुबह से साफ रहा।
लखनऊ में सुबह 7 बजे से बारिश, दिनभर बादल छाएंगेयह फोटो लखनऊ में सृष्टि अपार्टमेंट के बाहर की है। जहां सुबह बारिश हुई।
शुक्रवार को लखनऊ में सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 33°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
यूपी में अयोध्या की रात सबसे ठंडीगुरुवार-शुक्रवार की रात अयोध्या में प्रदेश में सबसे ठंडी रही है। यहां का तापमान 16°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पिछले साल के रिकॉर्ड के अनुसार सामान्य से 2.5 °C अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 °C था। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
यह फोटो झांसी के कंबल मिल की है।आज सुबह से हल्की धूप निकली है और मौसम में ठंड है।
झांसी में बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना 40 से 50 प्रतिशत तक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.°C और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 °C रह सकता है।
मथुरा में दिन भर छाए रहेंगे बादलयह फोटो वृंदावन में बादलों से घिरे रंगनाथ मंदिर के पूर्वी द्वार का है।
मथुरा में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। गुरुवार को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है।
वाराणसी में गर्मी से लोगों को मिली राहतयह फोटो वाराणसी के लंका क्षेत्र की है। गुरुवार को न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
वाराणसी में दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाया हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस समय पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही है।
यह फोटो आगरा की है। यहां सुबह बूंदाबांदी हुई। इससे पहले बुधवार शाम को भी आगरा में हल्की बारिश हुई थी।
Delhi Weather Update: दिल्ली
Delhi-NCR Weather Update दिल्ली-एनसीआर में फरवरी माह में गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड बना दिया है। पिछले 55 साल में यह फरवरी तीसरा सबसे गर्म माह हो गया है। अभी अगले दो दिन और तापमान कमोबेश इतना ही बना रहेगा।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड के मौसम में छूट रहा है पसीना, तेजी से बढ़ रहा तापमान
Abhishek TiwariPublish Date: Tue, 21 Feb 2023 07:52 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Feb 2023 07:52 AM (IST)
Google News Facebook twitter wp K00
Delhi-NCR Weather Update दिल्ली-एनसीआर में फरवरी माह में गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड बना दिया है। पिछले 55 साल में यह फरवरी तीसरा सबसे गर्म माह हो गया है। अभी अगले दो दिन और तापमान कमोबेश इतना ही बना रहेगा।
नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। फरवरी को गुलाबी ठंड के लिए जाना जाता है। पिछले दो दिन से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। लोगों को अब गर्मी महसूस होने लगी है। सोमवार को तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटे। दिनभर खिली रही तेज धूप के बीच राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिल्लीवासियों को घर में पंखा चलाकर बैठना पड़ा। इससे पहले इतना अधिक तापमान 26 फरवरी 2006 को 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो इस माह का आल टाइम रिकार्ड है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि सर्दी अचानक चली गई।
Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह का नजदीकी सर्वजीत सिंह कलसी को पंजाब पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
उत्तर भारत में फरवरी ने उच्च तापमान का कीर्तिमान भी बना लिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सेक्टर-39 निवासी कमलेश कुमार का कहना है कि दिन भर तो गर्मी लग रही है मगर शाम होते ही सर्दी लगने लगती है। फरवरी में इतनी गर्मी का पड़ना ठीक नहीं है। जब अभी यह हाल है तो मई जून में क्या होगा इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
राहुल ने दिल्ली पुलिस को ढाई घंटे कराया इंतजार, पीड़िताओं की जानकारी मांगने पर बोले- अभी कुछ ध्यान नहीं आ रहा
यह भी पढ़ें
पक्षिमी विक्षोभ के अभाव से बढ़ रही गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी माह में इतनी अधिक गर्मी की वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभों का अभाव है। स्काईमेट वेदर के अनुसार 26-27 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, इस दौरान हल्की वर्षा भी हो सकती है। हालांकि इससे भी गर्मी के तेवर पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा और परेशानी जारी रहेगी।
लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही दिल्ली की हवा
लगातार चौथे दिन सोमवार को दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। अगले कई दिन कमोबेश यही स्थिति रह सकती है। 2022 की तुलना में इस साल फरवरी माह अधिक प्रदूषित रह सकता है। पिछले साल फरवरी में चार ही दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहे थे। इस साल सोमवार को चौथा दिन रहा जो इस श्रेणी में दर्ज किया गया।
Delhi Traffic Advisory: संयुक्त किसान मोर्चा की रैली कल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन रास्तों पर जाने से बचें
यह भी पढ़ें
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 324 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। दिल्ली के अनेक इलाकों का एक्यूआइ तो ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। पीएम 2.5 का स्तर 311 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर जबकि पीएम 10 का स्तर 205 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
एनसीआर में गुरुग्राम की हवा ‘बहुत खराब’ जबकि शेष जगहों की ‘खराब’ श्रेणी में रही। सफर इंडिया का कहना है कि अभी हवा की दिशा उत्तर पूर्व दिशा से आ रही है और इसकी गति भी चार से 10 किमी प्रति घंटा तक ही है। इसीलिए प्रदूषक कणों का बिखराव नहीं हो पा रहा।
Edited By: Abhishek Tiwari
और पढ़ें
Guys, does anyone know the answer?