पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है?
Mohammed
Guys, does anyone know the answer?
get पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है? from screen.
पीरियड मिस होने के कारण और घरेलू उपाय
पीरियड्स मिस होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी या समस्या की ओर एक इशारा हो सकता है। आमतौर पर पीरियड नहीं आने का सबसे बड़ा कारण गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी होती है।
पीरियड मिस होने के कारण और घरेलू उपाय
Category: Gynaecology
April 26, 2022 Author: CKBH Share Table of Contents
पीरियड मिस होना क्या है?
पीरियड्स मिस होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी या समस्या की ओर एक इशारा हो सकता है। आमतौर पर पीरियड नहीं आने का सबसे बड़ा कारण गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी होती है।
तनाव भी पीरियड मिस होने (Irregular Periods in Hindi) का एक मुख्य कारण कारण हो सकता है। आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है जो हर महीने इतने दिन के अंतर पर चलता रहता है। जब पीरियड का समय एक महीने में लंबा और दूसरे महीने में छोटा होता है तो उसे अनियमित पीरियड माना जाता है। पीरियड समय पर लाने यानी उसे नियमित करने के उपाय मौजूद हैं।
Have identical symptoms? Consult Us NOW!
पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते हैं (Period Miss Hone Ke Karan)
पीरियड मिस होने या लेट आने के अनेक कारण होते हैं। अगर आप गर्भधारण का प्लान नहीं बना रही हैं और उसके बाद भी आपके पीरियड्स में अनियमितता है तो इसके निम्न कारण हो सकते हैं:-
तनाव
तनाव एक महिला के शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है जिससे पीरियड्स में अनियमितता भी शामिल है। तनाव के कारण महिला के शरीर में GnRH हार्मोन की मात्रा कम होती है जिसके कारण ओवुलेशन नहीं होता है या पीरियड्स नहीं आते हैं।
डेली रूटीन में बदलाव
डेली रूटीन में बदलाव जैसे कि नाइट शिफ्ट में काम करना, शहर से बाहर जाना, या घर में किसी की शादी या कोई फंक्शन के दौरान सोने, जागने, खाने-पीने की रूटीन में बदलाव आने के कारण भी पीरियड्स देर से आ सकते हैं।
ब्रेस्टफीडिंग
कुछ मामलों में ब्रेअस्फीडिंग के दौरान महिलाओं को समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं। लेकिन जैसे ही वह ब्रेअस्फीडिंग बंद करती हैं उनके पीरियड्स दोबारा नियमित हो जाते हैं।
बीमारी
किसी लंबी बीमारी या अचानक से हुई सर्दी, खांसी या बुखार के कारण पीरियड्स में देरी हो सकती है। हालांकि, यह कुछ समय के लिए होता है। जैसे ही यह समस्या दूर होती है पीरियड फिर से नियमित हो जाते हैं।
बर्थ कंट्रोल पिल्स
बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से पीरियड साइकिल में बदलाव आता है जिसके परिणामस्वरूप पीरियड्स देर से आने लगते हैं। इन सबके अलावा भी पीरियड लेट आने के दूसरे कारण हो सकते हैं जैसे कि:-
पीसीओएस होना ज्यादा व्यायाम करना
हार्मोन में असंतुलन होना
प्रोलैक्टिन का स्तर बढ़ना
डायबिटीज या थायरॉइड होना
पीरियड्स न होने के नुकसान
पीरियड्स न होने के अनेक नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, उपचार की मदद से इनसे बचा जा सकता है। पीरियड्स न आने पर निम्न नुकसान हो सकते हैं:-
प्रजनन क्षमता में कमी आना
हड्डियां कमजोर होना
मोटे लोगों में दिल संबंधित संमस्याओं का खतरा बढ़ना
एथलीट महिलाओं को उम्र के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ना
कुछ मामलों में गर्भाशय के कैंसर का खतरा बढ़ना
अगर आपके पीरियड्स लेट आते हैं तो आपको तुरंत एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने की आवश्यकता है।
Consult our Doctors NOW!
अनियमित पीरियड्स को नॉर्मल करने के घरेलू उपचार
पीरियड लेट आना या अनियमित पीरियड को नॉर्मल करना आसान है। कुछ खास घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से पीरियड मिस होने या पीरियड लेट आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।
अनियमित पीरियड को नार्मल करने के लिए निम्न घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:-
एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करें
एक कप पानी में अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा डालकर उसे अच्छी तरह उबालें और फिर उस पानी में स्वाद अनुसार शहद या नमक और काली मिर्च डालकर एक महीने तक दिन में 3 बार उसका सेवन करें
एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर उसका सेवन करें
रत के समय एक गिलास पानी में सौंफ डालकर छोड़ दें फिर अगली सुबह उसे छानकर पानी को पी जाएं
अनानास का सेवन भी अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मददगार साबित हो सकता है।
इन सबके अलावा, कच्चा पपीता का सेवन भी अनियमित माहवारी में फायदेमंद होता है। इसलिए इसका भी सेवन किया जा सकता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पीरियड को नॉर्मल करने की नियत से किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लेना आवश्यक है।
माहवारी न होने की समस्या से बचने के उपाय
माहवारी न होने की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अपने जीवन और डाइट में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने पीरियड्स को अनियमित होने से रोक सकती हैं।
पीरियड्स लेट आने से बचने के लिए आप निम्न बातों का पालन कर सकती हैं:-
सोने और जागने का समय तय करें
संतुलित खाना खाएं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
अपनी डेली रूटीन को फॉलो करें
फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें
शराब और सिगरेट आदि का सेवन न करें
रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें
अपने वजन को फिट रखें
तनाव से बचें
वो काम करें जिससे आपको ख़ुशी मिलती है
डाइट में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें
किसी तरह की समस्या होने पर खुद ही उसका निवारण ढूंढने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करें।
Do you have a question? Request a Callback NOW!
Download WordPress Themes
Premium WordPress Themes Download
Premium WordPress Themes Download
Download Best WordPress Themes Free Download
udemy course download free
download lenevo firmware
Download WordPress Themes Free
udemy course download free
Reason of Late Periods: प्रेग्नेंसी के अलावा भी हो सकते हैं पीरियड लेट, जानें क्या है इसका कारण
Period Can Be Late Know The Reason-हर महिला की पीरियड साइकिल डिफरेंट होती है किसी को 25 दिन में तो किसी को 22 दिन में ही पीरियड्स आ जाते हैं. यदि पीरियड्स 30 से 35 दिन तक न आएं तो समझिए ये किसी बीमारी का संकेत है. - apart from pregnancy period can be late know what is the reason in hindi
होम / न्यूज / जीवन शैली /
REASON OF LATE PERIODS: प्रेग्नेंसी के अलावा भी हो सकते हैं पीरियड लेट, जानें क्या है इसका कारण
Reason of Late Periods: प्रेग्नेंसी के अलावा भी हो सकते हैं पीरियड लेट, जानें क्या है इसका कारण
हार्मोंन इम्बैलेंस के कारण हो सकते हैं लेट पीरियड्स-(Image Canva)
Period Can Be Late Know The Reason-हर महिला की पीरियड साइकिल डिफरेंट होती है किसी को 25 दिन में तो किसी को 22 दिन में ह ...अधिक पढ़ें
NEWS18HINDI
LAST UPDATED : OCTOBER 07, 2022, 01:45 ISTFollow us on
EDITED BY :Gaurav Tiwari
संबंधित खबरें
30 के बाद भी बालों की टेंशन से मुक्ति दिलाएंगे ये इलाज, डॉक्टर ने बताया विकल्प
अजमोद के सेवन से होते हैं ये फायदे, पिएं इसकी चाय भी, यूं बनाएं पार्सले टी
नौजवानों में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, दिल को सेहतमंद रखने के लिए उठाएं ये कदम
आरएसवी एक गंभीर इंफेक्शन है, जानिए इसके कारण, बचाव और बच्चों में लक्षण
हाइलाइट्स
लेट पीरियड्स की वजह से हो सकती है मानसिक परेशानी.
गर्भनिरोधक टेबलेट बढ़ा सकती है लेट पीरियड्स की समस्या को.
डायबिटीज की वजह से भी पीरियड्स लेट हो सकते हैं.
Period Can Be Late Know The Reason- समय से पीरियड न होना महिलाओं की मानसिक परेशानी को बढ़ा सकता है. लेट पीरियड्स का अंदाजा ज्यादातर प्रेग्नेंसी से संबंध रखता है. हर महिला की पीरियड साइकिल डिफरेंट होती है किसी को 25 दिन में तो किसी को 22 दिन में ही पीरियड्स आ जाते हैं. यदि पीरियड्स 30 से 35 दिन तक न आएं तो समझिए ये किसी बीमारी का संकेत है. प्रेग्नेंसी के अलावा यदि पीरियड्स लेट हो जाते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं.कई बार दवाईयों के अधिक सेवन से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं. वहीं हार्मोनल इम्बैलेंस को भी इसका जिम्मेदार माना जा सकता है. चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी के अलावा किन कारणों से लेट हो सकते हैं पीरियड्स.
गर्भनिरोधक टेबलेट का अधिक सेवनकई महिलाएं गर्भनिरोधक टेबलेट का अधिक सेवन करती हैं जो पीरियड्स को लेट करने का कारण हो सकता है. पेरेंट्स डॉट कॉम के अनुसार गर्भनिरोधक गोलियों का नियमित सेवन करने से बॉडी के नेचुरल हार्मोनल साइकिल पर प्रभाव पड़ने लगता है जिस वजह से पीरियड्स लेट हो सकते हैं. 21 दिन तक लगातार गर्भनिरोधक टेबलेट लेने से यूटरस पर इसकी लेयर चढ़ जाती जिस वजह से पीरियड अनियमित हो सकते हैं.गुणों से भरपूर शहद से जुड़ी रोचक बातें
अधिक स्ट्रेस होनाइमोशनल डिस्ट्रेस ब्रेन से उस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है जो पिट्यूटरी ग्लैंड को कंट्रोल करता है. ये ओवरीज के हार्मोन्स को कंट्रोल करते हैं. अधिक स्ट्रेस की वजह से हार्मोन्स में बदलाव आने लगते हैं जो पीरियड्स को लेट कर सकते हैं. ये स्थिति स्ट्रेस के लेवल पर डिपेंड करती है.इसे भी पढ़ें: IVF तकनीक के जरिए बन रही हैं मां, तो इतने दिनों में ऐसे नजर आते हैं लक्षण, बरतें सावधानियांबॉडी वेट में परिवर्तनवेट का कम होना या ज्यादा होना पीरियड्स के लेट होने का एक कारण हो सकता है. अचानक वेट कम होने से ओवरीज पर प्रभाव पड़ता है. ऐसा ही प्रभाव वेट के बढ़ने पर भी पड़ता है. दोनों ही स्थितियों में बॉडी के हार्मोन डिसबैलेंस हो जाते हैं जिस वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं.विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tampons Safety Tips: आप भी करती हैं टैम्पोन का इस्तेमाल? जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातेंडायबिटीज और थायराइड प्रॉब्लमकई मामलों में डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियों के बढ़ जाने के कारण भी पीरियड्स लेट हो जाते हैं. बॉडी में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ जाने पर कई तरह के बदलाव आते हैं जिस वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं. वहीं थायराइड में थायराउड ग्लैंड के बढ़ जाने की वजह से हार्मोंस में बदलाव आता है जो ओवरीज पर प्रभाव डालता है. इससे कई बार उम्र से पहले ही मेनोपॉज हो सकता है.ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Lifestyle, Pregnancy
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 01:45 IST
और पढ़ें
Bu ne i̇şe yaradığını bilmediğiniz 16 şeyi öğrendikten sonra çok şaşıracaksınız
StyleReads.com |
साल 2023 के लिए baba vanga की डरावनी भविष्यवाणी | baba vanga prediction 2023 | Kadak
Baba Vanga की डरावनी भविष्यवाणियां दरअसल उनके निधन के बाद सामने आई हैं. उनके निधन के 29 साल बाद ये भविष्यवाणियां जैसे जैसे सामने आ रही हैं उनमें से कुछ सटीक साबित हुई हैं. यही वजह है कि बाबा वेंगा की
करोड़ों रुपये कमाने वाली महिला पहलवान ने बनाया सेक्स वीडियो, करियर हुआ तबाह, फिर अचानक मौत
खेल जगत में कई ऐसी हस्तियां हैं जिनके एक कदम ने उनका करियर और जिंदगी दोनों बर्बाद कर दिया, कुछ ऐसा ही एक महिला पहलवान (Women Wrestler) ने भी किया
Late Period Reasons: इन वजहों से हो सकती है लेट पीरियड्स की समस्या
Late Period Reasons महिलाओं में पीरियड देरी होने के कई वजहें हो सकती हैं। अगर आपका पीरियड 35 दिन से ज्यादा हो जाएं तो इसे लेट पीरियड माना जा सकता है। इस लेख में आपको लेट पीरियड होने के कारणों के बारे में बताएंगे।
Late Period Reasons: इन वजहों से हो सकती है लेट पीरियड्स की समस्या
Saloni UpadhyayPublish Date: Sat, 05 Nov 2022 12:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Nov 2022 12:53 PM (IST)
Google News Facebook twitter wp K00
;
Late Period Reasons महिलाओं में पीरियड देरी होने के कई वजहें हो सकती हैं। अगर आपका पीरियड 35 दिन से ज्यादा हो जाएं तो इसे लेट पीरियड माना जा सकता है। इस लेख में आपको लेट पीरियड होने के कारणों के बारे में बताएंगे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Late Period Reasons: महिलाओं में लेट पीरियड्स होने के कई कारण हो सकते हैं। बदलती जीवनशैली, तनाव, अनहेल्दी डाइट आदि के कारण पीरियड्स लेट होने की संभावना होती है। पीरियड्स साइकिल समान्य तौर पर 28-35 दिनों का होता है। लेकिन अगर इससे भी ज्यादा लेट पीरियड हो, तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। पीरियड्स लेट होने की ये मुख्य वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में...Weight Loss Tips: तेजी से घटाना चाहते हैं अपना वजन, तो रोजाना दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज
यह भी पढ़ें
- कभी-कभी कमजोरी के कारण भी देरी से पीरियड होती है। अगर आप सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है। इस वजह से पीरियड लेट हो सकते हैं।
- अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो इसके कारण पीरियड में देरी हो सकती है।
- वजन में उतार-चढ़ाव के कारण पीरियड अनियमित हो सकता है। अगर अचानक से वजन बढ़ता है या घटता है, तो इस वजह से पीरियड में देरी हो सकती है।
Yoga In Pregnancy: गर्भावस्था में मूड स्विंग्स और कमर दर्द से हैं परेशान, तो इन 5 योगासनों से पाएं आराम
यह भी पढ़ें
- कई बार लेट पीरियड होने के कारण स्ट्रेस भी हो सकते हैं। तनाव के कारण शरीर में हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे महिलाओं में पीरियड लेट हो सकते हैं।
- ब्रेस्टफीडिंग के कारण भी पीरियड में देरी होती है। जब महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो उन्हें लेट पीरियड हो सकती है।
- अगर महिलाओं के पेट में किसी प्रकार की गांठ बन जाती है, तो इस वजह से पीरियड स्किप हो सकते हैं, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें।
Suicidal Thoughts and Prevention: आखिर क्यों आते हैं आत्महत्या के विचार? इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
यह भी पढ़ें
- बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण भी पीरियड में देरी हो सकती है। जब महिलाएं इसका सेवन करती हैं, तो पीरियड जल्दी आ सकते हैं और देरी भी हो सकती है।
- अगर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है, तो इस वजह से भी लेट पीरियड हो सकते हैं। अगर आयरन की भी कमी है, तो लेट पीरियड की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।Health Tips: खाने के दौरान पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सावधान, इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
यह भी पढ़ें
Picture Courtesy: FreepikEdited By: Saloni Upadhyay
जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
Facebook Twitter YouTube Google News Download App
Guys, does anyone know the answer?